26 Apr 2024, 04:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमस्खलन में लापता छात्र का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 5:53PM | Updated Date: Feb 18 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज तुलैल इलाके में आये हिम स्खलन के बाद से लापता छात्र का पता लगाने के लिए चौथे दिन मंगलवार को भी तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ लापता छात्र जावीद अहमद लोन का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। जावीद शनिवार को अन्य दो छात्रों के साथ स्कूल से घर आने के दौरान नल्लाह इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। अन्य दो छात्र आरिफ हुसैन और अली मोहम्मद को हालांकि बचा लिया गया था और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि सोमवार रात को करीब 10 बजे अंधेरा हो जाने के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस, सेना और एसडीआरएफ द्वारा चलाया जा रहे बचाव अभियान को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह सात बजे फिरसे अभियान शुरू किया गया लेकिन हर एक मिनट के गुजरने के साथ जावीद की बचाने की उम्मीदें भी कम हो रही हैं। सूत्रों ने बताया कि इसी क्षेत्र में ताजा हिम स्खलन के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। जाविद का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »