29 Mar 2024, 13:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य सरकार का नौजवानो को रोजगार पर देने पर है ध्यान- पायलट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 7:20PM | Updated Date: Feb 17 2020 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राज्य सरकार संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ साथ नौजवानों को रोजगार देने पर पूरा ध्यान दे रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पायलट ने आज यहां भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति का अनावरण करने से पहले मोईनीया इस्लामिया स्कूल मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार नौजवानों के कंधे पर बनी है और यह बात वह राहुल गांधी को भी कह चुके है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब प्रदेश अध्यक्ष पद तब संभाला था जब राज्य में कांग्रेस के 21 विधायक थे और आगे कांग्रेस की सरकार बनना मुश्किलों में था लेकिन उन्होंने युवाओं के साथ लगातार संघर्ष कर राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने का काम किया है।
 
पायलट ने माना कि व्यस्तता के चलते मूर्ति का अनावरण नहीं किया जा सका और मूर्ति तीन वर्षों से कपड़े में लिपटी हुई बंद रही लेकिन आज यह मौका भी आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासन शहरों के संग योजना तैयार कर चुकी है और इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के मामले पर कहा कि दोषी बक्शे नहीं जाएंगे। आम बजट के सवाल पर पायलट ने कहा कि बजट आमजन के अनुरुप होगा और सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा जाएगा। जनसभा के बाद पायलट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया तथा मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »