19 Apr 2024, 09:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिरला ने बुलाई राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 4:14PM | Updated Date: Jan 29 2020 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें संसद के आगामी बजट सत्र के दौरान सदन में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के बारे में चर्चा होगी। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा। अगले दिन 01 फरवरी को बजट पेश किया जाना है। लोकसभा सचिवालय ने बताया कि बजट सत्र की पूर्व संध्या पर बिरला ने लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में शाम 6.30 बजे से होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »