29 Mar 2024, 18:38:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ठाकुर की दिल्ली में भाजपा को जिताने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 8:19PM | Updated Date: Jan 28 2020 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मतदाताओं से दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील की है। ठाकुर ने आज शकूर बस्ती से भाजपा उम्मीद डा. सुरेश चंद वत्स और त्रिनगर के पार्टी उम्मीदवार तिलकराम गुपता के पक्ष में नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के अलावा युवा और महिला सम्मेलन को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के पिछले चुनाव के दौरान दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को क्रांतिकारी व्यक्ति समझा जो दिल्ली की स्थिति को सुधारेगा, किंतु पांच साल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में देश की राजधानी की दुर्दशा हो गई।
 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और सही मायने में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के विकास में खासा योगदान दिया है। ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल के झूठे वादों का पर्दाफाश होने के बाद दिल्ली की जनता को वास्तविकता समझ में आ गई और वह अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के केंद्र में कुशल नेतृत्व की वजह से दिल्ली के मतदाता भी अपना बदलाव का मन बना चुके हैं। नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है जिसे मतदाता समझ चुके हैं। केंद्र सरकार की नीतियों से दिल्ली का मतदाता भली भांति परिचित हैं और वह इस बार चुनाव में भाजपा को जिताने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि राजधानी के लोग अब चाहते हैं कि देश के साथ दिल्ली चले और वह इस बार बदलाव का मन बना चुके हैं और विश्वास है कि इस बार दिल्ली में भी कमल खिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »