29 Mar 2024, 03:30:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानी बृजकिशोर शर्मा के निधन पर संवेदना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2020 1:17PM | Updated Date: Jan 27 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानी बृजकिशोर शर्मा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर संवदेना प्रकट करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बृजकिशोर शर्मा के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मिा की शांति एवं उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्राथर्ना की। 

भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बृज किशोर शर्मा के निधन का समाचार सुनकर बेहद दु:ख हुआ। भारतीय स्वाधीनता संग्राम को सफल बनाने में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण था। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »