20 Apr 2024, 02:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणतंत्र दिवस पर 1040 लोगों को मिलेगा सेवा पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 3:05PM | Updated Date: Jan 25 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 1040 लोगों को सेवा पदक दिये जाने की घोषणा की गयी है। जिनमें से चार लोगों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा। जबकि 286 लोगों को पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक 93 लोगों को मिलेगा जबकि 657 लोगों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन चार लोगों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा उनमें एक उत्पल राभा को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा. वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स कर्मी है। तीन अन्य व्यक्तियों में एक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अब्दुल जब्बार हैं, जबकि दूसरे हसन शेख हैं और तीसरे आसिफ इकबाल कुरेशी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »