19 Apr 2024, 14:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चरित्र प्रमाण-पत्र देने में सुशील का कोई जोड़ नहीं : प्रशांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 11:45AM | Updated Date: Jan 25 2020 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के नेता एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज एक बार फिर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चरित्र प्रमाण-पत्र देने में मोदी का कोई जोड़ नहीं है। किशोर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी का एक वीडियो और अब उनके समर्थन में दिए गए बयान को पोस्ट कर कहा, "लोगों को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने में सुशील कुमार मोदी जी का कोई जोड़ नहीं है। देखिए पहले बोलकर बता रहे थे और अब उप मुख्यमंत्री बना दिए गए तो लिखकर दे रहे हैं। इनकी क्रोनोलॉजी भी बिल्कुल स्पष्ट है।"         

जदयू नेता की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के साथ नीतीश कुमार के सरकार बनाने के बाद मोदी कह रहे हैं, "नीतीश कुमार अपने आप को बिहार का पर्याय समझने लगे हैं। वह खुद को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह 'इंदिरा भारत है और भारत इंदिरा' नीतीश बिहार है और बिहार नीतीश तो अब वह जमाना चला गया है। नीतीश के डीएनए में विश्वासघात है, धोखाधड़ी है। उन्होंने जीतनराम मांझी को, 17 साल की दोस्ती के बाद भाजपा को और बिहार के लोगों के जनादेश को धोखा दिया। इस व्यक्ति ने शिवानंद तिवारी, जॉर्ज फर्नांडिस से लेकर लालू यादव तक के साथ विश्वासघात किया है। यह विश्वासघात और धोखाधड़ी नीतीश कुमार का डीएनए है न कि बिहार के लोगों का।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »