28 Mar 2024, 14:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश सरकार ने 11 तरह के माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की - बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 12:29AM | Updated Date: Jan 25 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि राज्य सरकार ने 11 तरह के माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर अब तक 15 सौ करोड़ की शासकीय भूमि को मुक्त कराया है। बच्चन ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में बताया कि पहले सत्र में भूमाफियाओं के खिलाफ इंदौर से कार्रवाई शुरू करते हुए 11 तरह के माफियाओं को चिन्हित किया। इसके बाद प्रदेश भर के छह सौ से ज्यादा भू माफिया पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अब तक छह सौ नब्बे से ज्यादा शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा गया और लगभग डेढ़ सौ मिलावट माफिया पर कार्रवाई की गयी है। 
 
60 से ज्यादा सहकारी माफियाओं को भी सलाखों के पीछे भेजने की कवायद जारी है। बच्चन के अनुसार प्रदेश के 149 वसूली माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक हजार से ज्यादा वाहन  जब्त किए गए। सात सौ करोड़ से ज्यादा की मंदिर की जमीन मुक्त करवाई है। बच्चन ने यहां प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 वर्षो के कार्यकाल में माफियाओं के पनपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज जब राज्य सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है तब भाजपा भूमाफियाओं के पक्ष में आंदोलन पर उतर आयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »