28 Mar 2024, 18:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : कार-ट्रक की भीषण भिडंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:04PM | Updated Date: Jan 24 2020 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में आज दोपहर कार और ट्रक के बीच जबर्दस्त भिडंत में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरखड़ी गांव के समीप कार की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गयी। दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्ची की मौत हो गई है।
 
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिरसई गांव निवासी राजावत परिवार, जो ग्वालियर की तरफ से वापस इटावा लौट रहा था, तभी एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो पुरुष और एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीनों ने रास्ते में दमतोड दिया। मृतकों की पहचान दीप सिंह राजावत, वीर सिंह राजावत, नीतू राजावत, कमलेश कुमारी, जीवन देवी और एक बच्चा ऋषभ तोमर के रुप में हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »