19 Apr 2024, 05:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कलेक्टर के खिलाफ टिप्पणी करने वाले यादव पर प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:38AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सभा के दौरान मंच से ही महिला कलेक्टर के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने की घटना के एक दिन बाद आज पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता बद्रीलाल यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्यावरा थाने में एक अधिकारी की शिकायत पर बद्रीलाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस बयान पर जिले के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी विरोध जताया है।
 
कल मंच से ही भाजपा नेता यादव ने कलेक्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पक्ष और भाजपा के विरोध में कार्य करने का आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। दरअसल हाल ही में सीएए के पक्ष में प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अमला और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए थे। इसी दौरान कलेक्टर और एक अन्य महिला अधिकारी कार्यकर्ताओं को पीटते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। इसी के विरोध में कल ब्यावरा में भाजपा ने जनसभा आयोजित की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »