28 Mar 2024, 20:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा धनप्रसाद की मौत पर भी कर रही है राजनीति: सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:28AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सागर के धनप्रसाद अहिरवार की मौत पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह इस तरह के संवेदनशील मामले पर भी राजनीति कर रही है। सलूजा ने ट्वीट कर कहा ‘सागर के युवक धनप्रसाद अहिरवार के साथ मिट्टी का तेल डालकर जलाने की घटना हुई थी। पीड़ति द्वारा एफआईआर में दर्ज सभी आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ति को पहले सागर से भोपाल और बाद में एयर एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया। सारा इलाज सरकारी खर्च पर। तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी।’ कांग्रेस नेता ने कहा ‘बड़ा ही शर्मनाक है कि इस युवक की मौत जैसे संवेदनशील मामले में भी भाजपा राजनीति कर झूठ बोल, क्षेत्र का माहौल ख़राब करने में लगी हुई है। भाजपा के पास अब कुछ बचा नहीं है इसलिये अब इस तरह की घटिया राजनीति पर उतर आयी है।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »