28 Mar 2024, 14:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार-ट्रक भिडंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 7:39PM | Updated Date: Jan 23 2020 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में आज दोपहर कार और ट्रक के बीच जबर्दस्त भिडंत में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरखड़ी गांव के समीप कार की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गयी। दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्ची की मौत हो गयी है।
 
कार सवार सभी छह लोग उत्तर प्रदेश के इटावा के निवासी बताए गए हैं, जो ग्वालियर की तरफ से वापस इटावा लौट रहे थे, तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गये। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पुलिस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »