29 Mar 2024, 18:28:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेंगलुरु में विस्फोट, विधायक हैरिस सहित छह लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 2:17PM | Updated Date: Jan 23 2020 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में संदिग्ध विस्फोट में कांग्रेस विधायक एन.ए. हरीश सहित सात लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह विस्फोट बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार हैरिस अपने घर के पास रहने वाले लोगों द्वारा आयोजित एमजीआर के जन्मदिन समारोह में भाग ले रहे थे। इस दौरान कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ और वह घायल हो गये। जख्मी हालत में उन्हें तत्काल पास के फिलोमेना अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस अधिकारियों ने हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह बम विस्फोट था या पटाखों में हुआ विस्फोट था। पुलिस उपायुक्त चेथन सिंह राठौर ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब के विशेषज्ञों की एक टीम को घटना स्थल पर विस्फोट की प्रकृति के बारे में पता लगाने के लिए नमूना संग्रहित करने के लिए बुलाया गया है। अस्पताल के निदेशक शंकर प्रसाद ने कहा है कि हैरिस और अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है और ये सभी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »