29 Mar 2024, 07:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनरेगा के तहत 40 हजार मजदूरों को मिला है काम : आशुतोष निरंजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 1:14PM | Updated Date: Jan 23 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती के जिलाधिकारी ने कहा है कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मिल रहे काम से जहां पलायन रोकने में मदद मिली और वही मौजूदा समय में 40 हजार मजदूरों को रोजगार मिला है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गुरूवार को यहां बताया कि जिले के 1045 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 40 हजार मजदूर इस योजना के तहत अपने अपने गावों में काम कर रहे है।
 
इन मजदूरों को प्रतिदिन 182 रूपया मजदूरी उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। जिले में 74 लाख दस हजार मानव दिवस सृजन के सापेक्ष अब तक 59 लाख 21 हजार आठ सौ 53 मानव दिवस का सृजन किया गया है। यह वार्षिक लक्ष्य का 92.72 प्रतिशत है। 15 सौ 81 परिवारों को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया है। निरंजन ने बताया है कि मनरेगा के संचालन से जिलें के मजदूरों को आसानी से रोजगार मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »