29 Mar 2024, 03:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए पर वीबीए का 24 जनवरी को महाराष्ट्र बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 12:43AM | Updated Date: Jan 22 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। प्रकाश अंबेडकर की नेतृत्ववाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने 24 जनवरी को महाराष्ट्र बंद का आभान किया है जिसका 50 से अधिक संगठनों ने समर्थन किया है। वीबीए के महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकाले ने मंगलवार को कहा कि बंद का आभान सीएए और प्रस्तावित एनआरसी और देश की आर्थिक पतन के लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सीएए को जबरन लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण और जीएसटी के कारण देश आर्थिक दिवालिया होने की राह पर है। केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति गलत है। वीबीए ने समान विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों से भी बंद में शामिल होने का आभान किया है। उन्होंने कहा कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से किया जायेगा और किसी को भी जबरन इसमें शामिल नहीं किया जायेगा। इस बीच अंबेडकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर बंद के संबंध में सूचना दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »