28 Mar 2024, 14:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाडरवाड़ा में अज्ञात हमलावारों ने एक युवक की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 8:14PM | Updated Date: Jan 21 2020 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गाडरवाड़ा तहसील के खैरीपाली गाँव में अज्ञात हमलावारों ने पत्थर मार कर एक युवक की हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर गाडरवारा तहसील के सांईखेडा थाना क्षेत्र के खैरीपाली गाँव के निवासी विनीत अवस्थी (25) की कल रात खेत जाने वाले रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने पत्थर मार कर हत्या कर दी। हमलावारों का पता अभी नहीं चला है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज कराया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि खेत पर गया विनीत शाम को घर नहीं आया तो वे उसकी तलाश में खेत जा रहे थे। इसी दौरान उसका शव रास्ते में मिला। मृतक के शरीर और चेहरे पर पत्थरों से चोट पहुँचाने के निशान मौजूद थे। इस मामले पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »