29 Mar 2024, 16:24:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ शीर्ष उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:14AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 21 से 24 जनवरी तक दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 15 से अधिक शीर्ष उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। कमलनाथ के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि-मंडल भी दावोस यात्रा पर है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कमलनाथ स्विट्जरलैंड के दावोस की यात्रा के दौरान एफएमसीजी, हेल्थकेयर, फार्मास्युटिकल्स, आटोमोटिव्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। फोरम के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री 22 जनवरी को लंचियन सत्र में 75 वैश्विक उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
 
इनमें मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइजेस डिवीजन के अध्यक्ष एवं सीईओ एंटोनियो नेरी, दवा उत्पादों की विशेषज्ञ कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के अध्यक्ष एवं सीईओ फार्सगार्ड जोर्गेनसेन, प्रॉक्टर एंड गैंबल के एशिया पैसिफिक मध्यपूर्व अफ्रीका के अध्यक्ष मंगेशवरन सुरंजन, महिंद्रा ग्रुप के पवन कुमार गोयनका, दुबई स्थित वी.पी.एस. हेल्थकेयर ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. शमशीर वयलिल तथा विप्रो के सी.ई.ओ. और प्रबंध निदेशक अबीदाली नीमचवाला शामिल हैं। मुख्यमंत्री इन उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में आईटी, दवा, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »