20 Apr 2024, 11:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 7:15PM | Updated Date: Jan 19 2020 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में परचून की दुकान करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर इलाके में सीतापुर जिले का मूल निवासी 30 वर्षीय संजय मिश्रा बड़ी जुगौली में किराये के मकान पर रहता था। उन्होंने बताया कि उसके भाई ने कमरें पर आकर उसे आवाज देते हुए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला, खिड़की से  देखा तो भाई संजय  का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि संजय गांधीपुरम् में परचून की दुकान करता था। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »