19 Apr 2024, 09:04:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध गाँजे के साथ दो लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:00PM | Updated Date: Jan 19 2020 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में नारकोटिक्स विभाग के दल ने 11 किलोग्राम से अधिक अवैध गाँजा के साथ दो लोगों को वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि कंपेल-मुंडला के पास दोस्तदार के जंगल से दिलीप बोन्दर और अर्जुन पटेल को आज गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने बोरे में भरा 11 किलो 300 ग्राम अवैध गाँजा जप्त किया है। जप्त गाँजा का अनुमानित बाजार मूल्य एक लाख रुपये बताया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »