28 Mar 2024, 21:47:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हम एक हाथ में क़ुरआन दूसरे में संविधान रखते हैं: मुफ़्ती नदवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:58PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। AIMIM उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने देशभर में नागरिकता कानून का विरोध करने वालो को सराहते हुए उन्हें सलाम पेश किया। मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा केंद्रीय मोदी सरकार देश की जनता को असली मुद्दों से भटकाकर CAA और NPR NCR के मुद्दों में उलझा रही है, और देशवासियों में भेदभाव कर रही है। मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा इस कानून का विरोध करने वालो को इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा और उन्हें भारतीय संविधान बचाने के लिये इतिहास संविधान सेनानी के रूप में पहचाने जांएगे।

मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि भारतीय मुसलमान संविधान को बचाने के लिये आज सड़को पर उतरा हुआ है जिसके एक हाथ में क़ुरआन तो दूसरे में संविधान है, इस लिये कोई देश से नही निकाल सकता है। मुफ़्ती नदवी ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने इस देश को आज़ाद कराने के लिये कुर्बानी दी तब जाकर संविधान का निर्माण हुआ था आज वो ही संविधान खतरे में पड़ा हुआ है जिसकी मूलभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जारहा है इस लिये हम सब की ज़िम्मेदारी है कि इसकी रक्षा के लिए एक साथ खड़े हों।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »