20 Apr 2024, 12:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश की नेपाल से लगी सीमा पर हाई अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:53PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। आगामी गणतंत्र दिवस के  मौके पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती,  बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले की पड़ोसी देश नेपाल से लगी 550  किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर  हाई अलर्ट घोषित कर सतर्कता बढ़ा दी गई है। आधिकारिक  सूत्रों ने रविवार को यहां कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए  तैनात सशस्त्र सीमा बल अंतरराष्ट्रीय सीमा से दोनों तरफ आने जाने वालों की  बारीकी से पड़ताल कर रही है। 

सूत्रों ने बताया कि  पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने वाले सभी कच्चे-पक्के रास्तों के अलावा नदी और  नालों के रास्तों की निगरानी के लिए भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे  लगाए गए हैं और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। इस सिलसिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात  पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »