17 Apr 2024, 01:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली विस चुनाव के लिए कांग्रेस-राजद का समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:47AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल दिल्ली विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ेगी। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत राजद को चार सीटें दी गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और राजद के बीच चुनावी समझौते के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि दोनों दलों ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी और पार्टी महासचिव पी सी चाको भी मौजूद थे।
 
यह पूछने पर कि क्या राजद अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी अथवा कांग्रेस के, चोपड़ा ने कहा कि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी यह फैसला भी नहीं हुआ है कि राजद कौन-कौन सी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि बिहार में राजद के महागठबंधन का कांग्रेस हिस्सा है। हाल ही में झारंखड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव आठ फरवरी को होना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »