28 Mar 2024, 18:22:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती में 33 करोड़ से सुधरेगी सरयू नदी के तटवर्ती बांधो की दशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 11:37AM | Updated Date: Jan 18 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे सरयू नदी की बाढ़ से निपटने के लिए बंधो के निर्माण और मरम्मत पर 33 करोड़ 36 लाख रूपया खर्च किया जायेगा। आधिकारिक सूत्रो ने शनिवार को बताया कि सरयू नदी के किनारे कटरिया चान्दपुर बांध पर 11 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से 550 मीटर की लम्बाई मे रिवेटमेंट,लाचिंग एप्रन और पिचिंग का कार्य कराया जायेगा जबकि गौरा-सैफाबाद तटबन्ध की सुरक्षा के लिए 8 करोड़ 68 लाख रूपया खर्च किया जायेग।
 
उन्होने बताया कि लोलपुर-विक्रमजोत तटबन्ध की सुरक्षा के लिए नौ करोड़ 13 लाख रूपया खर्च किया जायेगा। लोलपुर के निकट ग्राम भरथापुर एंव कल्याणपुर की सुरक्षा के लिए तीन डैम्पनर व पांच कटर का निर्माण 3 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत से कराया जायेगा बाढ़ खण्ड के अधिकारियो द्वारा कार्य कराये जाने के लिए तैयारी की जा रहा है यह कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »