24 Apr 2024, 08:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जामिया छात्रों के समर्थन में आये नागरिक समाज के लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 6:41PM | Updated Date: Dec 16 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के विरोध में नागरिक समाज के लोगों ने यहां पहुंचकर एकजुटता दिखाई। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर ने कहा कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाएं। सीएबी के खिलाफ लड़ाई में देश भर के नागरिक समाज के लोग आपके साथ हैं आप लोग खुदको अकेला न समझें।
 
हर्ष मंदर के अलावा प्रशांत भूषण, योजना आयोग की पूर्व सदस्य सईदा सय्यादेन समेत 25 जाने-माने नागरिक समाज के लोग जामिया के मास कम्युनिकेशन सेंटर पर एकत्र होकर छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई। सभी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की। हजारों की तादाद में लोग मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें छात्रों के साथ साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »