24 Apr 2024, 17:58:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अर्द्धसैनिक बलों ने सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 5:17PM | Updated Date: Dec 16 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुये उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंध क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अर्द्धसैनिक सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। देवबंध अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक पांडे ने सीआरपीसी की धारा 144 की घोषणा की है। रविवार रात से इंटरनेट सेवाएं अग्रिम आदेश तक बंद कर दी है।
 
संवेदनशील देबवंद में पुलिस प्रशासन चौकसी बरत रहा है। अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस और पीएसी ने एसपी देहात विद्यासागर मिश्र की अगुवाई में सोमवार को फ्लैग मार्च किया । लोगों से शांति और सद्भाव के साथ रहने की अपील की। दारूल उलूम क्षेत्र को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया। तीन दिन पूर्व दारूल उलूम के छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था और सड़कों पर उतरकर सरकार विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक जाम लगाया और सड़क पर ही नमाज अदा की थी। जिससे शहर में तनाव और भय का माहौल बन गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »