20 Apr 2024, 02:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनमोहन सिंह कल एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 3:51PM | Updated Date: Dec 16 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कल अपने एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगे। वे यहां मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह कल दोपहर बारह बजकर पांच मिनट पर भोपाल पहुंचेंगे। 

साढ़े बारह बजे मिंटो हाल में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ सिंह इस अवसर पर कमलनाथ सरकार का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह दोपहर तीन बजे ट्राईबल म्यूजियम के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे तीन बजकर पचास मिनट भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »