24 Apr 2024, 09:56:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेंगलुरु में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 3:32PM | Updated Date: Dec 16 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली दुर्घटना रविवार की शाम बेल्थांगडी तालुक के मनजोट्टी में एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान सिसाप्पा मुलया (44) और उनकी रिश्तेदार कल्याणी (55) के रुप में हुयी है। ये दोनों नवप्पूर के रहने वाले थे। सिसाप्पा की घटनास्थल ही मौत हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल कल्याणी ने बेल्थांगडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेंगलुरु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना मंजेश्वर में करोडा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर राज्य परिवहन निगम की बस की मोटरसाइकिल से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना के समय राज्य परिवहन निगम की जो कासरगोड से मेंगलुरु आ रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर कुंजथुर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल की बसे से हुयी टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी। दूसरे ने  अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कासरगोड सार्वजनिक अस्पताल भेजा गया। मंजेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »