29 Mar 2024, 03:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शराब माफिया समेत तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 7:41PM | Updated Date: Dec 15 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दरभंगा। बिहार की दरभंगा जिला पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय से लंबे समय से फरार चल रहा शराब माफिया समेत तीन धंधेबाजों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) योगेंद्र कुमार ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा शराब माफिया मो. बड़े उर्फ नसीम को राजकीय मध्य विद्यालय खाजासराय के निकट दो लड़कों के साथ देखा गया है।
 
उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के बाद लहेरियासराय थाने के गश्ती दल ने छापेमारी कर शराब माफिया समेत तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में शराब माफिया मो. बड़े के अलावा अजय कुमार सहनी और संतोष कुमार साह शामिल है। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मो. बड़े के खिलाफ शराब का धंधा करने के दो मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं अन्य धंधेबाजों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »