29 Mar 2024, 04:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनरेगा में राष्ट्रीय पुरूस्कार हेतु पन्ना जिले का चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 6:52PM | Updated Date: Dec 15 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना। मध्यप्रदेश से पन्ना जिले को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुरूस्कार के लिये चयनित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले द्वारा मनरेगा अन्तर्गत कराये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये किये गये प्रस्तुतीकरण एवं भारत सरकार द्वारा कराये गये सत्यापन उपरान्त पन्ना जिले का चयन महात्मा गांधी नरेगा अवार्ड 2019 हेतु किया गया है। अवार्ड वितरण का कार्यक्रम 19 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित है, जिसमें जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालागुरू के अवार्ड प्राप्त करने हेतु उपस्थित होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »