29 Mar 2024, 02:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केन्द्र सरकार के निर्णयों से देशवासियों को हो रहा है फायदा- गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 6:51PM | Updated Date: Dec 15 2019 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने आज कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह महीनों में लिये गये निर्णयों से देशवासियों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। गहलोत आज यहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर केंद्रित कठोर और साहसिक निर्णयों के परिणाम विषय पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के भोपाल स्थित प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा आयोजित कार्य्रकम में कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक और बड़े आर्थिक सुधार के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डालर करने की दिशा में अनेक कार्य किये हैं।
 
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में सुधार किये हैं, जिससे संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वैधानिक संरक्षण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पाक्सो अधिनियम में संशोधन कर बाल संरक्षण अधिनियम को सशक्त बनाया है। उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किये हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 21 करोड़ से अधिक लोगों को बिना गारंटी के ऋण मुहैया करवाया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियांवयन में जनभागीदारी होना बेहद जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान इसका सफल उदाहरण है।         
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »