29 Mar 2024, 03:28:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर CM गहलोत ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:47PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लौह पुरुष एवं देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि, वह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की एकता और एकीकरण सुनिश्चित किया। इस मौके उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा ‘‘सम्पूर्ण देश को अखंडता की माला में पिरोने वाले भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
 
उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों की वजह से ही अखंड भारत के निर्माण का स्वप्न पूर्ण हो सका। भारत के एकीकरण मे उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी  पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूनिया ने कहा कि मां भारती के महान सपूत संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान कूटनीतिज्ञ भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »