29 Mar 2024, 15:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : महिला की हत्या के विरोध में सड़क जाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:57PM | Updated Date: Dec 14 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक महिला की हुयी हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने आज शव के साथ सड़क जाम कर दिया। लिस सूत्रों ने यहां बताया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के जायजपट्टी मुहल्ला निवासी इंदू देवी का शव कल खेरबन गांव में खेत से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया था।
 
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव के साथ आज सुबह से ही जिले के दलंसिंहसराय में राष्ट्रीय उच्च संख्या-28 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग दलसिंहसराय के थानाध्यक्ष को निलंबित करने और हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। त्रों ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »