29 Mar 2024, 04:59:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी-शाह असली मुद्दों चाहते हैं पर्दा डालना : सोनिया गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:12PM | Updated Date: Dec 14 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर कड़ा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें संविधान और देश की चिंता नहीं है, वे सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाकर मौजूदा चुनौतियों को छिपाने के लिए असली मुद्दों पर पर्दा डालना चाहते हैं। श्रीमती गांधी ने यहां रामलीला मैदान में आयोजित ‘भारत बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश तबाह हो गया है, युवाओं तथा करोबारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है और किसान अत्यधिक परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
 
मोदी सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार असली मुद्दों को छिपाने तथा लोगों को गुमराह करने के लिए संविधान की धज्जियां उडा रही हैं। वे जब चाहते हैं राष्ट्रपति शासन लगाते हैं और जब चाहते हैं हटा देते हैं। अब उनमें नागरिकता का नया शौक चढ़ गया है। नागरिकता संशोधन विघेयक लाकर देश की आत्मा पर हमला किया जा है। यह कानून देश को तबाह कर देगा। इसके कारण पूर्वोत्तर के राज्य जल रहे हैं।
 
हमारा देश ऐसे कानून की इजाजत नहीं देता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि इस सरकार ने अपने अन्नदाता की चिंता छोड़ दी है। देश का किसान सरकारी नीतियों से बहुत परेशान है। उनका जीना मुश्किल हो गया है। उन्हें खाद और बीज नहीं मिल रहे हैं। पानी-बिजली की सुविधा नहीं मिल रही है और न ही उन्हें फसल के दाम मिल रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने किसान से उनकी आय दोगुना करने का वादा किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »