28 Mar 2024, 18:03:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:59AM | Updated Date: Dec 14 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 16 दिसंबर को शौर्य स्मारक परिसर में आयोजित किये जा रहे राज्य-स्तरीय विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम सन् 1971 के युद्ध में भारतीय सेना को पाकिस्तानी सेना पर मिली विजय के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय तथा विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »