17 Apr 2024, 04:02:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएबी पर जदयू का रूख स्पष्ट है, जिन्हें पसंद नहीं वह अपना रास्ता देखें : आरसीपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:15AM | Updated Date: Dec 14 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को समर्थन देने के बाद से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है और आज पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. सी. पी. सिंह ने नाराज प्रशांत किशोर पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह जदयू में अनुकम्पा पर आये हैं और यदि उन्हें पार्टी लाइन पसंद नहीं तो वह अपना रास्ता देखे लें। सिंह ने आज यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएबी के मुद्दे पर किशोर की नाराजगी को लेकर किये गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कौन हैं प्रशांत किशोर। अभी वह किसके लिए काम कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि वह अनुकम्पा पर जदयू में आये हैं।

 

हमारे नेता ने उन्हें इतना बड़ा सम्मान दिया लेकिन वह क्या कर रहे हैं देखिए।’’ उन्होंने किशोर के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पार्टी उनपर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। वह पार्टी में कुछ भी नहीं हैं। जदयू सांसद ने कहा कि पार्टी में अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ है और उसके बाद नई कमेटी नहीं बनी है। लिहाजा न किशोर पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और न वह (आरसीपी) महासचिव। उन्होंने कहा कि किशोर जदयू के सदस्य भी नहीं हैं। वह बतायें कि उन्होंने कितने लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया है और क्या वह संगठन के कार्य के लिए कहीं भी बिहार में गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »