29 Mar 2024, 19:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोज बीएचयू के संस्कृत विभाग में ही तैनात रहेंगे : निशंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:51AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज लोकसभा में कहा कि फिरोज खान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्कृत विभाग में बतौर शिक्षक हैं और इसी विभाग में शिक्षण करते रहेंगे। पोखरियाल ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक 2019 पर चर्चा के दौरान बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के दानिश अली के द्वारा फिरोज खान को बीएचयू में संस्कृत शिक्षक का विरोध किये जाने के आरोप पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा खान अब भी संस्कृत विभाग में हैं और आगे भी इसी विभाग में बतौर शिक्षक शिक्षण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। पूरी दुनिया में ज्ञान, विज्ञान संस्कृत ग्रंथों से निकाल रही है। संस्कृत भाषाओं के ग्रंथ खगोल शास्त्र, चरक संहिता तथा सुश्रुत संहिता का प्रयोग कर पूरी दुनिया में लोगों अपने ज्ञान में वृद्धि कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »