29 Mar 2024, 06:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:07PM | Updated Date: Dec 12 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की महुआ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले  दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल दो लोग उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों का जखीरा लेकर मुरैना के महुआ थाना क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे।
 
तभी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे चंबल उसेदघाट पर दोनों हथियार तस्करों नाहर सिंह सखबर और रवि तोमर को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्टल, सात देशी कट्टे, एक अधिया और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नाहर सिंह पूर्व में भी अवैध हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »