29 Mar 2024, 06:18:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रतिभाओं के बावजूद वैश्विक रैंकिग में क्यों पिछड़ रहे हैं हम- मिश्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 6:04PM | Updated Date: Dec 11 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि हमारे देश में प्रतिभाओं की बहुतायत है, फिर भी क्या वजह है कि हम उच्च शिक्षा में वैश्विक रैंकिग में पिछड़ रहे हैं। मिश्र आज यहां मानसरोवर में स्थित आई आई एस मानद्  विश्वविद्यालय में आयोजित पश्चिम क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों  के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय  संघ द्वारा किया गया। सम्मेलन में 90 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भाग  लिया।
 
उन्होंने कहा कि सभी कुलपति देश में उच्च शिक्षा की मजबूती पर गहन मंथन करें। मिश्र ने कहा कि सभी को मिलजुल कर उच्च शिक्षा में गुणोत्तर सुधार करने के प्रयास करना चाहिए जिससे राष्ट्र से प्रतिभाएं पलायन नहीं करें। इसके लिये प्रतिभाओं को विश्वविद्यालयों में उत्कृष्ट स्तर की अनुसंधान सुविधाएं मुहैया करानी होंगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता पर आधारित तकनीकी शिक्षा प्रणाली को विकसित करने के साथ ही वैश्विक बाजार के अनुरूप शिक्षा में व्यावहारिक तकनीकी बदलाव करना होगा।
 
सम्मेलन में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो. एम. एम. सांलूखे, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. भूषण पटवर्धन, संघ की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने भी सम्बोधित किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »