29 Mar 2024, 19:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बादलों ने डाला डेरा, अगले चौबीस घंटे में बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 3:24PM | Updated Date: Dec 11 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कहीं कहीं तथा कल से अगले अड़तालीस घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश तथा कहीं कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कहीं कहीं बारिश होने तथा कल के बाद अगले दो दिन अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।
 
आज भी बादल छाये रहे जिससे ठंड बढ़ गयी। क्षेत्र में आदमपुर तथा लुधियाना सबसे ठंडे स्थान रहे तथा इन स्थानों का पारा तीन डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ आठ डिग्री, अंबाला सात डिग्री, हिसार पांच डिग्री, नारनौल तथा करनाल छह डिग्री, रोहतक और भिवानी सात डिग्री, अमृतसर पांच डिग्री ,पटियाला सात डिग्री ,पठानकोट सात डिग्री ,हलवारा पांच डिग्री, बठिंडा सात ,गुरदासपुर छह डिग्री, दिल्ली सात डिग्री, श्रीनगर शून्य से कम एक डिग्री तथा जम्मू नौ डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में आज बादल छाये रहे तथा अगले चौबीस घंटों में हिमपात तथा बारिश के आसार हैं।
 
शिमला का पारा चार डिग्री, मनाली शून्य डिग्री, कल्पा शून्य से कम एक डिग्री, सोलन तीन डिग्री, उना पांच डिग्री, नाहन 10 डिग्री, कांगडा पांच डिग्री, सुंदरनगर एक डिग्री, मंडी तीन डिग्री, धर्मशाला सात डिग्री, भुंतर एक डिग्री रह गया है । ऊंचाई वाले इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।
   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »