20 Apr 2024, 02:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस मुख्यालय में भी मानव अधिकार दिवस पर ली गई शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 12:45AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग राजीव टंडन ने पुलिस मुख्यालय के नवीन परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानव अधिकारों की रक्षा एवं संरक्षण करने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी ने मानव अधिकारों का समर्थन करने और बिना भेदभाव के मानव अधिकारों का सम्मान करने की शपथ ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »