29 Mar 2024, 01:22:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार गन्नौर में बागवानी मंडी बनाने के प्रति गम्भीर 400 करोड़ रूपये जारी: दलाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 12:39AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय फल, फूल, सब्जी और डेयरी उत्पाद टर्मिनल (मंडी) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा तथा इसके लिये  400 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। दलाल ने आज यहां प्रस्तावित मंडी को लेकर मार्किट कमेटी तथा अन्य अधिकारियों की बैठक ली और इसमें मंडी के निर्माण कार्य के शुरुआती दौर में ही राजस्व एकत्रित करने की ओर कदम बढ़ाने के निर्देश दिये ताकि मंडी सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
 
मंडी के विभिन्न चरणों के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के कार्य की शुरुआत में कोई विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंडी का निर्माण करीब 537 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि प्याज का किसानों द्वारा स्वयं भंडारण करने की जरूरत पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से प्रयासरत है ताकि किसान खुद अपनी फसलों का भंडारण कर सकें। भंडारण के लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। इससे कीमतों को नियंत्रित किया जा सकेगा और किसान को भी पूर्ण लाभ मिलेगा।
 
हैफेड गोदाम में गेहूं पर पानी का छिड़काव और बीपीएल परिवारों के लिए गेहूं की गुणवत्ता को लेकर सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले चुके हैं। इसके लिए एक विशेष नम्बर भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के संदर्भ में सूचना दे सकता है। सूचना मिलने पर अनिवार्य रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीकों की सहायता से भ्रष्टाचार पर पूर्ण लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि उसे काम नहीं दिखता बल्कि निराधार आरोप लगाना आता है। सरकार ने राज्य में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं।
 
उन्होंने इस दौरान पूरे मंडी परिसर का दौरा किया। इस दौरान दिल्ली की प्रसिद्ध खारी बावली मसाला मार्किट के व्यापारियों ने प्रधान राजन गुप्ता के नेतृत्व में कृषि मंत्री से विशेष रूप से मुलाकात की और कहा कि वे हरियाणा में अपनी मार्किट स्थापित करना चाहते हैं। कृषि मंत्री ने व्यापारियों के सुझाव पर उन्हें ही भूमि का पता लगाने के निर्देश दिए। जमीन चिन्हित होने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मसाला व्यापारियों का स्वागत है तथा उन्हें हरसम्भव मदद दी जाएगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »