29 Mar 2024, 18:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहली बार शुरू हुआ बूथ ऐप का इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:53AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। चुनाव आयोग का चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल करने पर जोर रहा है और इस सिलसिले में लॉन्च किए गए बूथ ऐप का पहली बार इस्तेमाल झारखंड विधानसभा चुनाव में किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने आज यहां बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहली बार पूरे देश में बूथ ऐप के इस्तेमाल की शुरुआत हुई है।
 
यहां प्रायोगिक तौर पर 81 विधानसभा सीटों में से 10 में इस ऐप का उपयोग किया जाना है। इसी के तहत तीसरे चरण में रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में बूथ ऐप का इस्तेमाल होने जा रहा है। चौबे ने बताया कि इससे पहले दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम और चाईबासा में बूथ ऐप का इस्तेमाल हो चुका है। इनके अलावा देवघर (सुरक्षित), गांडेय, बोकारो औरÞ झरिया विधानसभा क्षेत्र में भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल भी काफी सरल और सुविधाजनक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »