29 Mar 2024, 04:37:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस नेताओं का भाजपा में स्वागत है : कर्नाटक भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:57AM | Updated Date: Dec 9 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुबली। भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के कई नेता अपनी पार्टी से नाखुश हैं और ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है। काटिल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अयोग्य विधायकों को टिकट देने के फैसले को जायज ठहराया और कहा कि यह फैसला सही है। उन्होंने कहा कि अयोग्य उम्मीदवारों को मंत्रालय का जिम्मा देना है या नहीं इसका फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने इन अयोग्य विधायकों को पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं कहा था। वे अपनी इच्छा से भाजपा में आए हैं और ऐसे में उनको टिकट देकर इन लोगों के साथ न्याय किया गया है। काटिल ने भरोसा जताया कि भाजपा उपचुनाव की सभी 15 सीटें जीतेगी और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »