29 Mar 2024, 19:36:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोजाबाद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाईयों की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:58AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटा जिले के पिलुआ क्षेत्र के नगला कपरेटा निवासी जवाहर सिंह यादव का बेटा 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू सिंह छोटे भाई 30 वर्षीय राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार रात फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर वापस पिलुआ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उस्मानपुर मार्ग पर तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनो को जसराना स्थित अस्प्ताल ले जाया गया, जहॉ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »