29 Mar 2024, 13:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिवनी के कान्हीवाडा थाना प्रभारी लाइन अटैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:16AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाडा थाना के प्रभारी दिलीप पंचेश्वर को पुलिस अधीक्षक ने आज लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक के आदेश के अनुसार 07 दिसंबर को उपनिरीक्षक दिलीप पंचेश्वर थाना कान्हीवाडा के विरूद्ध हीरालाल जंघेला निवासी डूंडासिवनी को प्रताडित करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

 

इससे पुलिस विभाग की छबि धूमिल हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच संपादित कराई जाने के लिये प्रशासनिक दृष्टि से थाना प्रभारी पंचेश्वर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक थाना कान्हीवाडा से रक्षित केन्द्र सिवनी में आज संबद्ध किया गया है। इस घटना के पीड़ति हीरालाल का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इस मामले की जांच केवलारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी काशीराम कर्वेती द्वारा की जा रही है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »