19 Apr 2024, 18:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो उपभोक्ताओं के खातों से एक लाख दस हजार गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 6:08PM | Updated Date: Dec 8 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। जींद शहर में अलग-अलग स्थानों से दो उपभोक्ताओं के खाते से एक लाख दस हजार रुपये की राशि को निकल जाने पर पुलिस ने दोनों उपभोक्ताओं की शिकायतों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। गांव रामराये निवासी दौलतराम ने आज पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेवानिवृत अध्यापक है। उसका खात स्टेट बैंक आफ इंडिया में है। गत तीन दिस बर को उसने एटीएम से 20 हजार रुपये की राशि को निकलवाया था। जिसके बाद उसके खाते में लगभग 74 हजार रुपये की राशि शेष रह गई थी। गत दिवस जब उसने अपने खाते की जांच की तो उसके खाते से 60 हजार रुपये की राशि गायब थी। 

दौलतराम ने बताया कि न तो उसका एटीएम कार्ड बदला गया ओर न ही उसने खाते से संबंधित जानकारी किसी को दी। फिर भी उसके खाते से राशि गायब हो गई। उधर, पिल्लूखेड़ा निवासी रविश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसके खाते से 50 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। राशि गायब होने का उस समय पता चला जब उसके फोन पर मैसेज आया। रविश ने बताया कि न तो उसका एटीएम कार्ड बदला गया ओर न ही उसने खाते से संबंधित जानकारी किसी को दी। फिर भी उसके खाते से राशि गायब हो गई। उसने बताया कि राशि को दिल्ली से निकलवाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »