24 Apr 2024, 10:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के सभी ऐतिहासिक गुरूद्वारों में खुलेंगे ‘1984 स्टोर’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 12:27PM | Updated Date: Dec 8 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति ने वर्ष 1984 के सिख दंगों के  प्रभावित परिवारों  को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों में ‘1984 स्टोर’ नाम से डिपार्टमेंटल स्टोर खोलने का फैसला किया है। समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को यहां बताया  कि पहला डिपार्टमेंटल स्टोर कनाटप्लेस के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में इस माह के अंत  तक खोल दिया जायेगा।
 
दूसरा स्टोर  गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में जनवरी में खोला जायेगा और बाकी सभी गुरुद्वारों में ये स्टोर वर्ष 2020 के अंत तक खोल दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इन डिपार्टमेंटल स्टोर  को  वर्ष 1984  के सिख दंगों के प्रभावित परिवारों  के सदस्य सामूहिक रूप से चलाएंगे। इन स्टोरों से मिलने वाला लाभ भी इन परिवारों के सदस्यों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »