19 Apr 2024, 12:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा गरीबों पर अत्याचार को प्रतिबद्ध : बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 2:06AM | Updated Date: Dec 7 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि वह झारखंड के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी गरीबों पर अत्याचार करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। बघेल ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का गठन एक ही दिन और एक ही तरह की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से किया गया। इन दोनों राज्यों में भाजपा प्रतिबद्ध होकर गरीबों पर अत्याचार करती रही है। इतना ही नहीं उसने गरीब किसानों की जमीन लूटने के साथ ही युवाओं और महिलाओं का भी अनादर किया है।
 
उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड में भी बदलाव होंगे। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यहां के लोगों ने बताया कि दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और मुझे भी यहां आकर पता चला कि वह अमर्यादित भाषा बोलने के आरोपी हैं। काफी शिकायतें सुनने को मिल रही हैं रघुवर दास जी। कृपया छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम न करें। आप झारखंड की जिस जनता ने आपको मुख्यमंत्री बनाया है, कृपया उनका सम्मान करना सीखें।’’ बघेल ने कहा कि इस बार के विधानसभा के चुनाव में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंका जाएगा और झारखंड में अगली सरकार महागठबंधन बनाएगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »