19 Apr 2024, 12:39:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेणुका सिंह गिनायेंगी 100 दिन की उपलब्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 2:02AM | Updated Date: Dec 7 2019 2:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता आदिवासी समाज का सशक्त करने वाली ‘प्रधानमंत्री वन धन योजना’ की 100 दिन की उपलब्धियां घोषित करेंगी। जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री वन धन योजना की 100 दिनों की उपलब्धियों की घोषणा करने के लिए एक समारोह में सिंह मुख्य अतिथि होंगी और ट्राइफेड के लिए अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर रितु बेरी को मुख्य डिजाइन सलाहकार के रूप नियुक्त करने का ऐलान करेंगी।
 
इस अवसर पर संसद सदस्य मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहेंगी। प्रधानमंत्री वन धन योजना जनजातीय स्­वयं सहायता समूह बनाने और उन्हें जनजातीय उत्पादक कंपनियों के रूप में मजबूत बनाने के लिए एक बाजार से जुड़ा हुआ जनजातीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम है, जिसे देश के सभी 27 राज्यों में लागू किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »