20 Apr 2024, 10:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आदि महोत्सव में 20 करोड़ रुपए की बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 2:01AM | Updated Date: Dec 7 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आदिवासी समाज की संस्कृति, सभ्यता, रहन सहन और खानपान को प्रदर्शित करने वाला आदि महोत्सव 2019 में रिकार्ड 20 करोड़ रुपए की बिक्री की गई है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह महोत्सव दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक आयोजित किया गया था। महोत्सव में 500 से अधिक शिल्पकारों ने अपनी शिल्प का प्रदर्शन किया और  रिकार्ड 20 करोड़ रुपए की बिक्री की। इसके अलावा 500 से ज्यादा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।
 
महोत्सव का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस अवसर पर मौजूद थे। लगभग दो सप्ताह तक चले आदि महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छत्तीस गढ की राज्यपाल संपतिया उईके, तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद हेमामालिनी, मेरी कोम और मनोज तिवारी ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया और सितार वादक उस्ताद शाहिद परवेज खान भी आदि महोत्सव में पहुंचे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »